ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘इन्वेस्ट यू0पी0’ के कार्यों की समीक्षा की।

‘इन्वेस्ट यू0पी0’ को मॉडल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन औरफैसिलिटेशन एजेंसी के रूप में कार्य करना
होगा : मुख्यमंत्री

हमारे पास हर सेक्टर के इंडस्ट्री स्पेशलिस्ट होने चाहिए, जो अपने अनुभव और विशेषज्ञता के अनुसार ग्लोबल लेवल पर इंडस्ट्री से सुविधाजनक ढंग से संवाद व समन्वय बना सकें तथा प्रदेश में अधिकाधिक निवेश आए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में ‘इन्वेस्ट यू0पी0’ के कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में औद्योगिक परिवेश को और बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि ’इन्वेस्ट यू0पी0’ को मॉडल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और फैसिलिटेशन एजेंसी के रूप में कार्य करना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि विशेषज्ञों की सेवाएँ ली जाएं।
हमारे पास हर सेक्टर के इंडस्ट्री स्पेशलिस्ट होने चाहिए, जो अपने अनुभव और विशेषज्ञता के अनुसार ग्लोबल लेवल पर इंडस्ट्री से सुविधाजनक ढंग से संवाद और समन्वय बना सकें और प्रदेश में अधिकाधिक निवेश आए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा :
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र को आत्मसात करते हुए विगत 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश देश के सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में औद्योगिक जगत की पहली पसंद बन कर उभरा है। इस सकारात्मक माहौल को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है।
  • यद्यपि ऑनलाइन फ्रंट एंड सिंगल विंडो बनाई गई है और उद्यमियों को इसका लाभ भी प्राप्त हो रहा है। किंतु अब भी कतिपय प्रकरणों में निवेशकों को स्वीकृतियों के लिए अन्य विभार्गों से संपर्क करना पड़ता है। इसी प्रकार, यह भी देखने को मिला है कि निवेश की श्रेणी के आधार पर विभिन्न स्तरों पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। इस व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। पूरे अर्थों में ’सिंगल विंडो’ की व्यवस्था लागू होना चाहिए।
  • निवेश मित्र की पुनर्संरचना की जाए। तकनीक की सहायता से ऐसी व्यवस्था करें, जिससे कि उद्यमियों के आवेदन अन्य विभागों को रीडायरेक्ट नहीं हो। सभी विभागों को जोड़ें। प्रत्येक आवेदन का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर होना सुनिश्चित करायें। यदि तय समय सीमा के भीतर संबंधित विभाग द्वारा निस्तारण नहीं किया जाता है तो डीम्ड अनुमति मिलनी चाहिए। सिंगल विंडो एक्ट लागू किया जाए, जिसके अंतर्गत बड़े निवेश के लिए औद्योगिक विकास विभाग द्वारा एकल स्वीकृति मिलने की व्यवस्था हो।
  • प्रत्येक निवेशक हमारे लिए महत्वपूर्ण है। सभी की सुविधा, सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। बेहतर होगा कि इस कार्य में उद्यमी मित्रों का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। निवेश सारथी पोर्टल को और उपयोगी बनाया जाना आवश्यक है। इन्वेस्ट य0ूपी0 के अंतर्गत एक चेज़िंग सेल (अनुश्रवण प्रकोष्ठ) का गठन करें। इसमें अलग-अलग इंडस्ट्रियल सेक्टर के विशेषज्ञों को सम्मिलित करें। यह सेल संभावनाओं वाले सेक्टरों को तलाशे, संवाद और समन्वय बनायें।
  • आज देश-दुनिया का हर निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्सुक है। विदेशों में इंडस्ट्री अप्रोच के लिए हमें भारत सरकार के दूतावासों से सम्पर्क-समन्वय बनाना उपयोगी होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन्वेस्ट यू0पी0 शासी निकाय की छमाही बैठक जरूर आयोजित की जाए।
  • निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पोटेंशियल के अनुरूप बदलते वैश्विक औद्योगिक परिवेश का अधिकाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को मिले। इसके लिए कई नए सेक्टर के लिए भी नीतियां घोषित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास विभाग द्वारा वैश्विक क्षमता केंद्र (ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर), फुटवियर एंड लेदर पॉलिसी, सर्विस सेक्टर पॉलिसी, फिनटेक और फाइनेंसियल सर्विस पॉलिसी और बायोटेक पॉलिसी यथाशीघ्र तैयार कर प्रस्तुत की जाएं। उद्योगों के लिए भूमि की उपलब्धता पहली आवश्यकता है। लैंडबैंक विस्तार के प्रयासों को और तेज किये जाने की आवश्यकता है। औद्योगिक विकास के लिए भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए।
Scroll to Top