ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए भी बना टीका

लंदन  (मानवीय सोच)  कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ब्रिटेन ने एक ‘नई वैक्सीन’ को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन में ड्रग रेगुलेटर ने मॉडर्ना वैक्सीन के अपडेटेड वर्जन को मंजूरी दी है। इसी के साथ ब्रिटेन ओमिक्रॉन वैरिएंट को टारगेट करने वाली कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। ब्रिटेन के दवा नियामक (एमएचआरए) ने मॉडर्ना द्वारा बनाए गए ‘द्विसंयोजक’ टीके को वयस्कों के लिए बूस्टर डोज के रूप में मंजूरी दे दी है।

नई वैक्सीन को 18 साल या उससे अधिक उम्र के युवाओं के लिए बूस्टर डोज के रूप में दी जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मॉडर्ना का यह टीका ओमिक्रॉन पर भी असरदार है। ब्रिटेन ने टीके के क्लिनिकल ट्रायल डेटा को देखने के बाद मंजूरी दी है। डेटा के मुताबिक, नई वैक्सीन के बूस्टर डोज ने ओमिक्रॉन (बीए.1) और 2020 के असली वायरस, दोनों के खिलाफ “एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया” शुरू की।

ब्रिटेन के मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने एक बयान में कहा है कि मॉडर्ना की इस अपउेटेड वैक्सीन की जांच में इसे सुरक्षा, क्वालिटी और प्रभाव के मानदंडों पर खरा पाया गया।

Scroll to Top