ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

KGMU: आरक्षण का पालन न करने पर आयोग के सामने कुलपति की पेशी कल

लखनऊ  (मानवीय सोच) केजीएमयू में शिक्षक भर्ती मामले में विवाद का हल निकलता नहीं दिख रहा है। इसके विज्ञापन को लेकर अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से कई बार नोटिस जारी किया गया। आयोग के निर्देश पर केजीएमयू प्रशासन इसमें संशोधन भी कर रहा है। हालांकि, अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में अब आयोग ने कुलपति को 24 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। इसके बाद आगे की दिशा तय होगी।

केजीएमयू में सौ से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया। इस बीच अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति चिकित्सा शिक्षक एसोसिएशन ने आयोग के पास भर्ती विज्ञापन में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का पालन न करने को लेकर शिकायत की। ऐसे में आयोग ने केजीएमयू को दो बार नोटिस जारी कर भर्ती विज्ञापन में बदलाव करने के लिए कहा।

 

Scroll to Top