ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

होली पर हुड़दंग किया तो जब्त होगा वाहन, लाइसेंस निरस्त

लखनऊ  (मानवीय सोच)  होली के दौरान अगर किसी ने वाहनों पर हुड़दंग या स्टंट किया तो तुरंत उनके वाहन को सीज करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। डीएम ने इसके लिए एआरटीओ प्रवर्तन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं पुलिस भी इस दौरान सख्ती करेगी। घायलों का इलाज दिलाने के लिए अस्पतालों में भी आपात टीमें मौजूद रहेंगी।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने होली समितियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों संग त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और हादसे रोकने के लिए तैयारी बैठक की। डीएम ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक नशे की हालत में स्टंट करते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसा न करें। पुलिस के अलावा एआरटीओ प्रवर्तन इसके लिए कार्रवाई कराएंगे। होली के त्योहार के दौरान अभियान भी चलेगा। इस दौरान तेज गति, नशे में वाहन चलाना और स्टंटबाजी की चेकिंग की जाएगी।

डीएम ने पुलिस अधिकारियों को कहा है कि थाना स्तर पर भी शांति व्यवस्था के लिए बनीं कमेटियों की बैठक जरूर करा लें। होली के जुलूस निकलने के रूट पर विशेष सतर्कता रखी जाए। एफएसडीए भी मिलावट की आशंका को देखते हुए होली पर विशेष अभियान चलाकर खोवा, मिठाई के नमूने ले। शराब और दूसरे मादक पदार्थों पर नियंत्रण रखने के लिए भी अधिकारी जरूरी कार्रवाई करेंगे।

सात को होगा होलिका दहन
डीएम ने बताया होली का त्योहार सात और आठ मार्च को मनाया जाएगा। सात मार्च को होलिका दहन होगा। वहीं आठ मार्च को रंग खेला जाना है। होली समितियां इस दौरान शांति बनाए रखना सुनिश्चित कराएं। जहां भी होली जलाई जानी है। उसके आसपास ऐसी कोई वस्तु या बिजली के तार नहीं हों, जिससे हादसे की आशंका हो। सभी एसडीएम, एसीएम, पुलिस अधिकारी भी अपने इलाकों में गश्त कर इसे सुनिश्चित कराएंगे। होलिका दहन को लेकर अगर कहीं कोई विवाद है तो उसे भी समय रहते निस्तारित करा लिया जाए।

बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति
डीएम ने नगर निगम और लेसा के अधिकारियों को कहा है कि पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति होनी चाहिए। अगर कहीं दिक्कत है तो बिजली के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर रखवाएं। इसी तरह पानी के लिए टैंकर की भी व्यवस्था रहे, जिससे पानी का संकट नहीं हो। रिजर्व में भी पानी के टैंकर रखने के लिए नगर निगम को कहा गया है।

Scroll to Top