यूपी का मान बढ़ाने वाली विभूतियां सम्मानित, डिप्टी सीएम

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रदेश की राजधानी सोमवार को एक अनूठे सम्मान समारोह की साक्षी बनी। अमर उजाला की ओर से एक होटल में आयोजित ‘पूर्वांचल की शान 2023’ सम्मान समारोह में शान बढ़ाने वाली विभूतियों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। पाठक ने कहा कि प्रदेश की संपूर्णता पूर्वांचल से है।

उन्होंने कहा कि यूपी नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। वैश्विक निवेश सम्मेलन के बाद प्रदेश आर्थिक मोर्चे पर पहले स्थान पर आने की ओर अग्रसर है। भूमि पूजन समारोह इसमें मील का पत्थर साबित होगा। पाठक ने कहा कि एक तरफ काशी तो दूसरी तरफ प्रयागराज संगम नगरी। कबीर भी अंतिम दिनों में पूर्वांचल पहुंचे। गोरखपुर में गोरक्षनाथ की महिमा किसी से छिपी नहीं। आजादी की लड़ाई में भी प्रदेश का अपना अलग ही योगदान है। बलिया 1942 में ही आजाद हो गया था। ऐसी भूमि के सपूतों व मनीषियों को प्रणाम करता हूं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की पत्नी व समाज सेविका नम्रता पाठक भी शामिल हुईं।
इनका हुआ सम्मान
वाराणसी : शिक्षाविद प्रो. राम मोहन पाठक
भदोही : कालीन निर्यातक इम्तियाज अंसारी
गाजीपुर : यूथ रूरल एंटरप्रोन्योर फाउंडेशन के संस्थापक संजय शेरपुरिया
मिर्जापुर : विद्या सार्थक ग्रीन सिटी प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अरुण कुमार दुबे, सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के निदेशक पारितोष बजाज व सत्यम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर जय प्रकाश मौर्या।
जौनपुर : मॉडर्न वीर रेज सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रेसीडेंट ज्ञान प्रकाश सिंह, कुमुद गिरीश हास्पिटल प्रा. लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. क्षितिज कुमार शर्मा और ईशा हॉस्पिटल के जनरल सर्जन डॉ. रजनीश श्रीवास्तव।
गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गनेश कुमार, टेनिस खिलाड़ी सगुन कुमारी, डीपी मोटर्स के नितिन मतनहेलिया।
कुशीनगर : गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक ओपी गुप्ता व कृष्णा हास्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. संजय गुप्ता।
ग्रामीण युवाओं को गांव में ही रोकना होगा
गाजीपुर के यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के संस्थापक संजय शेरपुरिया ने कहा कि हम ग्रामीण युवाओं को गांवों में रोककर, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। हमारा सपना है कि ये युवा महज 15-25 हजार रुपये की नौकरी के लिए अपने घर से दूर न जाएं। वो गांव में रहकर भी कमा सकते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *