ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केरल के मॉल में अभिनेत्री से छेड़खानी का वीडियो आया सामने

केरल  (मानवीय सोच) इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के माध्यम से चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक मशहूर मलयालम फिल्म एक्‍ट्रेस ने कहा है कि उत्तरी केरल के इस जिले में एक मॉल में फिल्म प्रचार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यौन उत्पीड़न का अनुभव किया था. लोगों की ‘‘यौन कुंठा” को लेकर गुस्सा और चिंता जाहिर करते हुए अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को इस व्यस्त मॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक अन्य अभिनेत्री ने भी इसी तरह का अनुभव किया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया और स्थानीय टीवी चैनलों ने इसका प्रसारण किया.

अभिनेत्री ने बीती रात अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘कोझिकोड एक ऐसी जगह है जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं. लेकिन, आज रात एक कार्यक्रम के बाद लौटते समय भीड़ में एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया. मुझे यह कहते हुए घृणा होती है कि क्या हमारे आसपास के लोग इतने कुंठित हैं? हम फिल्म के प्रचार के सिलसिले में कई जगहों पर जाते हैं. लेकिन, मुझे ऐसा बुरा अनुभव कहीं और नहीं हुआ था. मेरी सहयोगी को भी ऐसा ही अनुभव हुआ.”भीड़ के दुर्व्यवहार का शिकार हुई अन्य अभिनेत्री ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से अपने बुरे अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि मॉल में भीड़भाड़ थी और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की मशक्कत कर रहे थे. अभिनेत्री ने कहा कि एक व्यक्ति ने उनकी एक साथी कलाकार के साथ दुर्व्यवहार किया लेकिन वह प्रतिक्रिया नहीं दे सकीं.

उन्होंने कहा, ‘बाद में मुझे भी इसी तरह के अनुभव का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने इसका जवाब दिया… मैं चाहती हूं कि किसी को भी अपने जीवन में इस तरह के अनुभव का सामना नहीं करना पड़े….” उन्होंने कहा कि दोषी को दंडित किया जाना चाहिए. उधर, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान करने और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. एक महीने पहले इसी मॉल में आयोजित एक प्रचार कार्यक्रम को समय से पहले खत्म करना पड़ा था क्योंकि अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए वहां जमा हुई भीड़ बेकाबू हो गई थी.

Scroll to Top