गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग के नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल

गोरखपुर (मानवीय सोच) गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग शख्स के नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग सफेद टोपी पहनकर नमाज पढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि आस-पास के लोगों ने नमाज पढ़ने का विरोध किया. जिस पर व्यक्ति ने कहा, ” उसे ट्रेन पकड़नी है और पास में कोई मस्जिद नहीं मिली और न ही कोई ऐसी जगह दिखी. इसलिए यहीं नमाज पढ़ने लगा.”

गौरतलब है कि वीडियो गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के कैब-वे गेट का है. जिसमें एक व्यक्ति यहां फर्स्ट क्लास गेट के अंदर बने टिकट काउंटर के बाहर बैठकर नमाज पढ़ रहा था. बताया जा रहा है कि स्टेशन पर यात्रियों ने उस शख्स के नमाज पढ़ने का विरोध किया और पूछा कि वह यहां नमाज क्यों पढ़ रहा है? इस पर उस शख्स ने कहा कि, “उसे ट्रेन पकड़नी है, पास में कोई मस्जिद नहीं मिली और न ही कोई ऐसी जगह दिखी. इसलिए वह यहां नमाज पढ़ने लगा.” इसके बाद यात्रियों ने नमाज पढ़ रहे व्यक्ति का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. हालांकि नमाज पढ़ने वाला शख्स कौन था और कहां से आया था, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है.

बुजुर्ग की तलाश में जुटी RPF
वहीं वायरल वीडियो के बारे में न्यूज़ 18 से बातचीत में RPF इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने कहा, ” CCTV फुटेज की मदद से नमाज पढ़ने वाले शख्स की तलाश की जा रही है.” बता दें कि पूर्व में भी प्रदेश के कई जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था. इसी कड़ी में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर बुजुर्ग शख्स द्वारा नमाज पढ़ने के वीडियो सुर्खियों में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *