नप गए दरोगा जी: सफाईकर्मी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आते पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया। मामला सफाईकर्मी से रिश्वत लेने का है। इस कार्रवाई से थाने से लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जिले में इससे पहले भी इस तरह के मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई हो चुकी है। शनिवार को वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदलापुर थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह एक व्यक्ति के साथ किसी दुकान के बाहर बेंच पर बैठे हैं। दोनों में कुछ बातचीत होती है। इसके बाद शख्स जींस के पैकेट से रुपये निकालकर गिनता है और दरोगा को देता है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बदलापुर थाने के दारोगा प्रसिद्ध नारायण सिंह का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विस्तृत जांच कराई जा रही है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *