ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आबकारी नीति मामले में हुई है गिरफ्तारी ; पांच दिन के CBI रिमांड पर भेजे गए विजय नायर

दिल्ली  (मानवीय सोच)  एक अदालत ने विजय नायर को पांच दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजा है। सीबीआई ने सात दिन की रिमांड मांगी थी। बता दें कि सीबीआई ने कारोबारी विजय नायर को मंगरवार को गिरफ्तार किया था। राजधानी दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी है।

इसके बाद बुधवार को नायर को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने नायर को पांच दिनों के लिए रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने नायर को पूछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई अधिकारियों ने उनसे लंबी पूछताछ की थी।

इस मामले में सीबीआई की ओर से दायर केस में विजय नायर पांचवें नंबर का आरोपी है। मालूम हो कि नायर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ है। इससे पहले ईडी ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहीं, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि विजय नायर का आबकारी नीति से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने उसे मीडिया रणनीतिकार बताया है। साथ ही कहा कि वह गुजरात चुनाव के लिए रणनीति बना रहा था।  

इस मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी (अब खत्म कर दी गई) शराब नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के मामले में आरोपी हैं। सीबीआई द्वारा प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने धन शोधन का मामला दर्ज किया है और अब तक दोनों एजेंसियों ने इस मामले में कई तलाशी अभियान चलाये हैं। 
    
प्राथमिकी के अनुसार, सिसोदिया के “करीबियों”- गुरुग्राम स्थित बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडेय शराब के लाइसेंस से प्राप्त लाभ को आरोपी लोक सेवकों तक पहुंचाने में लिप्त थे। सीबीआई का आरोप है कि अरोड़ा के प्रबंधन वाली कंपनी राधा इंडस्ट्रीज ने महेन्द्रू से एक करोड़ रुपये लिए थे। एजेंसी ने दावा किया है कि सूत्रों ने खुलासा किया कि अरुण रामचंद्र पिल्लै समीर महेन्द्रू से अनुचित तरीके से पैसों का लाभ लेकर विजय नायर के जरिये उसे आरोपी लोकसेवकों तक पहुंचाता था। 
    
एजेंसी ने कहा कि अर्जुन पांडेय नामक व्यक्ति ने एक बार विजय नायर की ओर से समीर महेन्द्रू से दो से चार करोड़ रुपये लिए। ईडी इसकी जांच कर रही है कि कथित अनियमितताएं आबकारी नीति के क्रियान्वयन के तहत की गई थीं या नहीं। इस मामले में एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक और तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ की है।
Scroll to Top