बृजभूषण सिंह पर भड़कीं विनेश फोगाट ; वो घटिया हंसी दिमाग में अटक गई

(मानवीय सोच) ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना देने वाले छह पहलवानों को एशियन गेम्स के ट्रायल में दी गई छूट पर सवाल खड़ा किया. जिसपर महिला पहलवान विनेश फोगाट भड़क गई हैं. उन्होंने शुक्रवार (23 जून) को कहा कि योगेश्वर दत्त का वीडियो सुना तो उनकी वह घटिया हंसी दिमाग में अटक गई. वह महिला पहलवानों के लिए बनी दोनों कमेटियों का हिस्सा थे. 

विनेश ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि जब कमेटी के सामने महिला पहलवान अपनी आपबीती बता रही थीं तो वह बहुत घटिया तरह से हंसने लगते थे. जब दो महिला पहलवान पानी पीने के लिए बाहर आईं तो बाहर आकर उनको कहने लगे कि बृजभूषण का कुछ नहीं होगा, जाकर अपनी प्रैक्टिस करो. एक दूसरी महिला पहलवान को बड़े भद्दे तरीके से बोला कि ये सब तो चलता रहता है इसको इतना बड़ा मुद्दा मत बनाओ. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *