ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मतदान के बीच बंगाल में भड़की हिंसा

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल से फिर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त ने गुरुवार को ट्वीट किया कि जयनगर संसदीय क्षेत्र में बेनीमाधवपुर एफपी स्कूल से कुछ रिजर्व ईवीएम और सेक्टर अधिकारी के पेपरों को भीड़ ने लूट लिया। बंगाल सीईओ की तरफ से ट्वीट में कहा गया कि भीड़ ने दो वीवीपैट मशीनों को तालाब में फेंक दिया। आरोप है कि बीच सड़क पर पेड़ की टहनियां फेंककर पुलिस की गाड़ी रोक दी गई। भाजपा प्रत्याशी अशोक कंडारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल विपक्षी एजेंटों को बैठने नहीं दे रही है। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों पर भी उंगली उठाई। बीजेपी का दावा है कि सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग को बैठने तक नहीं दिया है। उन्हें इस हद तक पीटा गया कि वे उठ नहीं सके। पुलिस आई और कुछ नहीं कर पाई। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उन्हें वोट देने से रोका। इस पूरे तनाव के बीच एक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया। घटना के बारे में पीड़ित बीजेपी कार्यकर्ता की मां ने बताया कि उनका बेटा इस बार बीजेपी का बूथ एजेंट बन गया है। लेकिन जब वह बूथ में बैठने गया तो उसे पकड़कर पीटा गया। इस बीच घटना की खबर पाकर चुनाव अधिकारी वहां पहुंचे। आयोग ने घटना के मद्देनजर जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top