ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के समय हिंसा

बंगाल में रामनवमी पर फिर हिंसा की घटना हुई है। मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम रामनवमी शोभायात्रा पर बम फेंके गए। इस घटना में 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए, जिनमें एक महिला व दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल और एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तनाव है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में केंद्रीय बल तैनात कर दिए हैं।

रामनवमी पर बंगाल में हिंसा
इस मामले में अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस दौरान आसपास के कई घरों व दुकानों में आगजनी, लूटपाट भी की गई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी बंगाल में रामनवमी पर हिंसा की घटनाएं घटी थीं। उत्तर दिनाजपुर के दालखोला, हावड़ा के शिवपुर तथा हुगली के रिसड़ा व श्रीरामपुर में रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमला हुआ था। इन घटनाओं में अनेक लोग जख्मी हुए थे। एनआईए इन घटनाओं की जांच कर रही है।

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शक्तिपुर के अलावा जिले के माणिक्यहार इलाके में भी हमला किया गया। उपद्रवियों ने माणिक्यहार इलाके में कई घरों व दुकानों में आगजनी, लूटपाट भी की। शक्तिपुर में घर की छत से उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया। शोभायात्रा को निशाना बनाकर बम भी फेंके गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। तृणमूल समर्थित उपद्रवियों पर शोभायात्रा पर हमला करने का आरोप लगा है।

भाजपा ने ममता को ठहराया जिम्मेदार
हिंसा की घटना के लिए भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख तथा राज्य के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा है कि हिंसा की इस घटना के लिए ममता बनर्जी का लोगों को उकसाने वाला भड़काऊ भाषण जिम्मेदार है, जो पिछले कुछ दिनों से वह लगातार अपनी सभाओं में दे रही थीं।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि ममता की पुलिस एक बार फिर हिंसा पर काबू पाने में विफल रही है। सरेआम हिंदुओं पर हमला किया गया और उनकी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हिंसा की घटना की एनआईए जांच की मांग की है।

दूसरी ओर मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में घायलों को देखने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। अधीर पर एक भाजपा नेता को धक्का देने का आरोप है।

Scroll to Top