लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी जीआईएस-23 से को प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। ऐसे में अब प्रदेशवासियों को वीजा के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। वह अपने ही प्रदेश में वीजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास 5, कालिदास मार्ग पर वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर का उद्धाटन किया। इसी के साथ यहां से ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, पुर्तगाल, स्विजरलैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, सऊदी अरब, हंगरी, जर्मनी सहित कई देशों की वीजा एप्लिकेशन स्वीकार होनी शुरू हो जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीजा और पासपोर्ट की समस्याओं को दूर किया
केंद्र हर वर्ष 1 लाख 20 हजार वीजा आवेदनों का करेगा निस्तारण
