ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्तार अंसारी की मौत की आई विसरा रिपोर्ट, जहर से नहीं हुई मौत

माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट आ गई है. विसरा जांच में कोई जहर नहीं मिला है. विसरा रिपोर्ट न्यायिक जांच टीम को भेज दी गई है.

28 मार्च की देर रात बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मुख्तार के परिजनों ने उन्हें जेल मेंजहर देने का आरोप लगाया था. इस मामले की मजिस्ट्रेट और न्यायिक जांच हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की भी पुष्टि हुई है.

इससे पहले माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है. हालांकि उसकी मौत की न्यायिक जांच चल रही है.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने यह भी बताया कि मुख्तार अंसारी पहले से बीमार चल रहा था और उसे बेहतर इलाज के लिए अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Scroll to Top