हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर और खेत फूंके

मेरठ (मानवीय सोच) हस्तिनापुर में शुक्रवार शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि रविवार की शाम करीब 5:30 बजे गांव में मौजूद प्राइमरी विद्यालय की दीवार पर युवक बैठा हुआ था। दो बाइक सवारों ने पीछे से आकर युवक पर एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

परिजन आनन-फानन घायल को मवाना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने आरापियों के घर में आगजनी व पथराव कर दिया। आरोपियों के खेतों में भी आग लगा दी गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और गुस्साए लोगों को शांत कराया। बताया गया कि आगजनी में घर में खड़े ट्रैक्टर भी जला दिए गए, वहीं घर का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *