ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यू्क्रेन के 4 इलाकों को मिलाने वाले कानून पर व्लादिमीर पुतिन ने किए साइन

मॉस्को   (मानवीय सोच)  यूक्रेन के 4 क्षेत्रों के रूस में विलय को मंजूरी देने वाले कानून पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। ये इलाके पूर्वी यूक्रेन के हैं, जिन पर रूसी सेना ने हमला करके कब्जा कर लिया था। व्लादिमीर पुतिन के इस कदम से अमेरिका समेत पश्चिमी देश भड़क सकते हैं। रूस का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय नियमों के भी विपरीत है। इसी सप्ताह रूसी संसद के दोनों सदनों ने यूक्रेन के दोनेत्सक, लुहान्सक, खेरसन और जापोरिझझिया के विलय वाले कानून को पारित कर दिया था। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन को इस पर साइन करना था। अब पुतिन ने इस कानून को मंजूरी दे दी है तो इसके साथ ही इन इलाकों पर भी रूस का कब्जा हो गया है।

इससे पहले इन इलाकों में रूस की ओर से रेफरेंडम कराने का भी दावा किया गया था। रूस का कहना था कि रेफरेंडम में 90 फीसदी लोगों ने रूस में इलाकों के विलय करने की बात कही है। हालांकि अमेरिका समेत पश्चिमी देशों और यूक्रेन ने इस जनमत संग्रह को फर्जी बताते हुए विरोध किया था और कहा था कि रूस ने बनावटी रेफरेंडम कराया है। बता दें कि यूक्रेन को व्लादिमीर पुतिन सोवियत संघ का ही हिस्सा बताते रहे हैं और देश के विघटन को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते रहे हैं। 2014 में यूक्रेन पर हमला कर रूस ने क्रीमिया पर कब्जा जमा लिया था। इसी तरह अब पूर्वी यूक्रेन के हिस्सों पर भी रूस ने कब्जा कर लिया है।

रूस का कहना है कि पूर्वी यूक्रेन में रूसी मूल के ही लोगों की आबादी है और वहां की संस्कृति पूरी तरह से रूस मिलती-जुलती है। ऐसे में इस इलाके पर रूस का ही दावा बनता है। बता दें कि इसी साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। तब रूस का कहना है कि यूक्रेन ने नाटो में शामिल होने की कोशिश की है और इससे उसकी सुरक्षा को खतरा है। ऐसे में उसने अपने सुरक्षा हितों के लिए यू्क्रेन पर अटैक किया है। हाल के दिनों में पश्चिमी देशों को कड़ी चेतावनी देते हुए व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले तक की धमकी दी थी।

Scroll to Top