ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान पर SC करेगा सुनवाई, जानिए क्या होगा बदलाव

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  VVPAT पर्चियों के ईवीएम (EVM) से मिलान पर दायर की गई याचिका को सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. सुप्रीम कोर्ट बुधवार को इस याचिका की सुनवाई करेगा. दरअसल अभी तक VVPAT की पर्चियों का मिलान ईवीएम से वोटों की गिनती के बाद किया जाता है लेकिन याचिकाकर्ता ने मांग की है कि इसे मतगणना की शुरुआत में किया जाना चाहिए.

VVPAT वेरिफिकेशन पर SC दे सकता है नए निर्देश

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव के वोटों की गिनती से 1 दिन पहले VVPAT की पर्चियों के मिलान पर दायर याचिका की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को अहम माना जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इसके बारे में चुनाव आयोग को सूचना दे दी जाए, देखते हैं इस बारे में क्या हो सकता है?

याचिका में की गई है ये मांग

जान लें सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका आरटीआई एक्टिविस्ट राकेश कुमार ने दायर की है. सीनियर एडवोकेट मीनाक्षी अरोड़ा ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण की अध्यक्षता वाली बेंच और जस्टिस एएस बोपन्ना और हिमा कोहली की बेंच के सामने याचिका का उल्लेख किया.

वोटों की गिनती से एक दिन पहले सुनवाई क्यों?

बेंच ने मीनाक्षी अरोड़ा से पूछा कि गिनती परसों है और उन्होंने अब याचिका का जिक्र किया है? इसके बाद मीनाक्षी अरोड़ा ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई के लिए दबाव डाला क्योंकि मतगणना 10 मार्च को है. सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई है कि VVPAT की पर्चियों का मिलान ईवीएम से एजेंटों के सामने वोटों की गिनती की शुरुआत में ही किया जाना चाहिए. इससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी.

अधिक बूथों पर हो VVPAT का वेरिफिकेशन

गौरतलब है कि दायर याचिका में ये भी मांग की गई है कि हर विधान सभा में VVPAT वेरिफिकेशन के लिए बूथों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, अभी हर विधान सभा के पांच बूथों पर VVPAT की पर्चियों का मिलान ईवीएम से किया जाता है. अप्रैल 2019 में, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को वोटर-वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों को एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) प्रति विधान सभा क्षेत्र से बढ़ाकर पांच करने का आदेश दिया था.

Scroll to Top