ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ममता को लेकर कांग्रेस में छिड़ी जंग

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और इसी बीच कांग्रेस के अंदर ही जंग छिड़ गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी को इशारे-इशारे में बाहर तक जाने के लिए कह दिया है तो वहीं अधीर भी लगातार बगी रुख अख्तियार किए हुए हैं. फिलहाल इस जंग की वजह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी बताई जा रही हैं. शनिवार को मुंबई में खड़गे पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी बीच किसी पत्रकार ने उनसे ममता बनर्जी को लेकर सवाल कर दिया. इस पर खड़गे ने साफ किया कि ‘ममता जी इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन का हिस्सा हैं.’ तो वहीं जब उनसे ये कहा गया कि बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन तो उनका विरोध कर रहे हैं तो इस पर खड़गे ने कहा, ‘वह (चौधरी) फैसला करने वाले नहीं हैं. हम फैसला करने के लिए हैं, कांग्रेस फैसला करेगी, यहां आलाकमान है. इसलिए, हम जो भी तय करेंगे वही सही होगा. हम जो भी तय करेंगे उसका पालन करना होगा और अगर कोई इसका पालन नहीं करता है, तो उसे बाहर जाना होगा दूसरी ओर खड़गे के इस बयान के बाद भी अधीर रंजन चौधरी का रुख ममता बनर्जी को लेकर नरम नहीं पड़ा और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल में कांग्रेस को बर्बाद करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सहानुभूति नहीं रख सकते. मैं पार्टी के एक सिपाही के रूप में इस लड़ाई को नहीं रोक सकता. उन्होंने आगे कहा कि मेरी लड़ाई (टीएमसी के खिलाफ) एक वैचारिक लड़ाई है. यह कोई निजी लड़ाई नहीं है. बंगाल में हम पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी और टीएमसी दोनों एक साथ हैं. वे बंगाल में एक-दूसरे के साथ मिलकर राज्य में चुनाव को दो पार्टियों वाला बनाना चाहते हैं.

Scroll to Top