ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ वारंट जारी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मारपीट व तोड़फोड़ के एक मामले में कोर्ट में हाजिर न होने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व संदीप सिंह के खिलाफ एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने वारंट जारी किया है।

कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीस हजार का जमानती वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तारीख तय की है।

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर लगाई गई होर्डिंग में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष की फोटो न लगाने पर हंगामा हुआ था। इसकी प्राथमिकी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुनील कुमार राय ने 25 दिसंबर 2020 को हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई थी।

इसमें बताया गया था कि उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर कुछ होर्डिंग लगवाई थी, जिसमें प्रिंटिंग प्रेस की गलती से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की फोटो छपना छूट गई थी।

आरोप था कि इससे नाराज़ होकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने लगाई गई होर्डिंग को तोड़ कर सड़क पर फेंक दी। इसका विरोध करने पर वादी के साथ मारपीट भी की गई थी।

Scroll to Top