ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पैगंबर पर टिप्पणी का विरोध नहीं किया, हम भारत के साथ : बांग्लादेश

बांग्लादेश  (मानवीय सोच)  पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी मामले में भारत के साथ होने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमन ने इसको लेकर एक बयान जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा प्रवक्ता द्वारा पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद भी हमने इसके खिलाफ विरोध करने वालों का साथ नहीं दिया। मोमन ने चंटगांव में एक भाषण के दौरान कहा कि मैंने प्रधानमंत्री शेख हसीना से कहा कि जब मैं भारत जाऊंगा तो आपको इस पर कायम रहना चाहिए।

हमें चाहिए भारत का समर्थन
बांग्लादेशी विदेश मंत्री मोमन ने कहा कि बंगलादेश और भारत दोनों को राजनीतिक स्थिरता की जरूरत है और यह तभी संभव है यदि भारत शेख हसीना की सरकार का समर्थन करता है। उन्होंने कहाकि बहुत से लोग मुझे भारत का दलाल कहते हैं क्योंकि जब कभी ऐसा कुछ होता है तो मैं कड़ा संदेश नहीं देता। मंत्री ने भारत को संबोधित करते हुए भाजपा के एक प्रवक्ता के संदर्भ में कहा कि भाजपा प्रवक्ता को आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद निलंबित कर दिया गया था। महिला प्रवक्ता ने कुछ समय पहले पैगंबर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी लेकिन हमने इस पर एक शब्द नहीं कहा। जबकि विभिन्न देशों ने इस टिप्पणी को कड़ा विरोध जताया था। हम आपको इस तरह की सुरक्षा दे रहे हैं। यह आपके और हमारे भले के लिए है।

नूपुर शर्मा के बयान पर मचा था बवाल
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद विभिन्न मुस्लिम देशों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद भाजपा ने एक्शन लेते हुए नूपुर शर्मा को पार्टी से निकाल दिया था। वहीं नूपुर शर्मा को इस बयान को लेकर कई जगहों से धमकियां मिल चुकी हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा का समर्थन करने के चलते महाराष्ट्र और राजस्थान में दो लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। इसके चलते नूपुर शर्मा को सख्त सुरक्षा के बीच अज्ञात स्थान पर रखा गया है।
Scroll to Top