यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी से बदला मौसम

लखनऊ (मानवीय सोच) सहित यूपी के कई जिलों में शनिवार दोपहर तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मौसम बदल गया और पूरा शहर अस्तव्यस्त हो गया।

लखनऊ में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया तो कई जगह होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरे। इस दौरान शहर के लालकुआं क्षेत्र में एक मकान ढह गया। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

गोमती नगर राम भवन के पास पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, कई जगहों पर होर्डिंग उड़कर सड़क पर आ गिरी। हालांकि, इससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लखनऊ की तरह बहराइच, गोंड और सुल्तानपुर में भी बारिश हुई और तेज हवाएं चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *