ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा में क्या होगा वरुण गांधी का भविष्य, संघमित्रा मौर्य मैनपुरी से लड़ेंगी चुनाव?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा में सांसद वरुण गांधी  के शामिल न होने के सवाल पर कहा कि संगठन में सभी के अलग-अलग दायित्व हैं। हर जगह सभी का रहना आवश्यक नहीं हैं।

पार्टी ने सभी के लिए अलग-अलग काम दिया है, उनके लिए कोई और काम सोचा होगा। मंगलवार शाम पार्टी कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। बरेली के सांसद संतोष गंगवार को टिकट कटने और समर्थकों के आक्रोश व्यक्त करते आडियो प्रसारित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संतोष गंगवार पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। वह वरिष्ठ नेता हैं, उनसे मिलने गया था।

संतोष गंगवार को लेकर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिया जवाब कुछ व्यक्तिगत विषयों को लेकर उनके मन में पीड़ा थी, हमने आपस में बातचीत करके समाधान कर लिया है। बरेली में पूरी पार्टी एकजुट होकर प्रत्याशी के लिए काम करेगी। संतोष गंगवार चुनाव में प्रचार करेंगे। आडियो की मुझे जानकारी नहीं है। हां, कुछ लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया था, बातचीत के बाद सभी सहमत हैं।

बदायूं में संघमित्रा का टिकट क्यों कटा, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय चुनाव समिति तय करती है। हर किसी का चुनाव लड़ना जरूरी नहीं है, पार्टी जहां जिसकी उपयोगिता समझती है वहां उपयोग करती है। बीएल वर्मा भी कभी चुनाव नहीं लड़े, लेकिन राज्यसभा सदस्य बने और मंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि हमने भी चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन साढ़े पांच साल मंत्री रहे। संघमित्रा भाजपा का हिस्सा हैं, उन्हें समायोजित कर सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।

संघमित्रा मौर्य को मैनपुरी से चुनाव लड़ाने की चर्चा पर कहा कि इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। केंद्रीय चुनाव समिति ही निर्णय लेगी।

Scroll to Top