ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

CUET की परीक्षा स्‍थगित होने पर भड़के अभिभावक, बोले-‘मजाक बना कर रख दिया

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  CUET की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. प्रशासन के अनुसार, तकनीकी कारणों की वजह से ऐसा करना पड़ा है. हालांकि, इससे दूर-दूर से आने वाले परीक्षार्थी परेशान हैं. वजीराबाद से आए एक छात्र ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से केंद्र पर परीक्षा देने आया था. लेकिन, पता चला कि परीक्षा की तिथि बदल दी गई है.  वहीं, एक अन्य छात्र के परिजन ने बताया कि हमलोग 500 रुपये खर्च करके इतनी दूर से बड़ी मुश्किल से आए थे. लेकिन पता चला कि परीक्षा स्थगित हो गई है. यहां पर सिक्योरिटी गार्ड ने ये सूचना दी.

बता दें कि अब इस परीक्षा को 12 से 14 अगस्त के बीच दोबारा से आयोजित कराया जाएगा. खास बात ये है कि गुरुवार आयोजित ये परीक्षा देश भर के 17 राज्यों के कुल 29 शहरों में आयोजित कराई गई थी.

परीक्षा केंद्र पर पहुंचे एक छात्र के अभिभावक ने बताया कि इसको लेकर पहले बताना चाहिए था. मजाक बना कर रख दिया है. एक दूसरे छात्र ने बताया कि फोन नंबर, इमेल सारी जानकारी उनके पास उपलब्ध है, पर कोई जानकारी नहीं दी गई.

केरल (Kerala) में भारी बारिश के चलते (NTA) ने यह निर्णय लेते हुए नोटिस जारी किया है. वहीं, बाकि राज्यों के उम्मीदवारों के लिए नोटिस में इस बात का जिक्र है कि 4 अगस्त की परिक्षा के उम्मीदवारों के लिए आज स्थगित हुई परिक्षा 12 अगस्त के दिन होगी जिसके लिए आज वाला एडमिट कार्ड ही मान्य होगा. NTA के अनुसार बाकी दिन होने वाली  CUET परीक्षाएं अपने शेड्यूल से होती रहेंगी.

केरल में स्थगित हुई परिक्षा का कारण बताते हुए NTA ने कहा कि भारी बारिश के चलते उम्मीदवारों के लिए परिक्षा सेंटरों तक समय पर पंहुचना मुश्किल होगा. इसलिए परीक्षा स्थगित की जा रही है.

Scroll to Top