ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कब शुरू होगी सितारे जमीन पर की शूटिंग आमिर खान की फिल्म को लेकर आया ये अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई दिए थे। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया और यह फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद आमिर ने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली। अब वह जल्द ही ‘सितारे जमीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर सकते हैं।

सितारे जमीन पर’ इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अगले महीने दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए भी तैयार हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म पैरालंपिक गेम्स पर आधारित होगी।

शूटिंग के लिए दिल्ली आएंगे आमिर
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग के लिए आमिर खान अगले महीने दिल्ली आएंगे। वह फिल्म की शूटिंग के लिए करीब 11 बच्चों के साथ राजधानी आएंगे। इसके साथ ही उनके साथ अन्य स्टार कलाकार भी दिखाई दे सकते हैं, जिनकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

दिल्ली की इन जगहों पर हो सकती हैं शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई और जून के बीच एक महीने का शेड्यूल रहने वाला है और बच्चे शूटिंग के लिए अलग-अलग पैरालंपिक खेलों में शामिल होंगे। वहीं, इसकी शूटिंग दिल्ली के लाल किला, पुरानी दिल्ली, लोधी गार्डन और त्यागराज स्टेडियम समेत अलग-अलग स्थानों पर की जाएगी।

जेनेलिया देशमुख बन सकती हैं हिस्सा
इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह जेनेलिया और आमिर की एक साथ पहली फिल्म होने वाली है। बता दें कि यह मूवी साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। इसमें दर्शील होंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होने वाला है। अब फैंस भी इसकी ऑफिशियल घोषणा का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

Scroll to Top