ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

WHO ने जिन 4 कफ सिरप पर भारत को किया था अलर्ट

नई दिल्ली: (मानवीय सोच) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत निर्मित जिन चार कफ सिरप को लेकर भारत सरकार को चेताया था, उन्हें बनाने वाली कंपनी की तरफ से सफाई सामने आई है. ये कफ सिरप हरियाणा के सोनीपत स्थित फार्मा कंपनी Maiden Pharmaceuticals Ltd बनाती है. WHO ने दवाइयों को अफ्रीकी देश गाम्बिया में हुई 66 बच्चों की मौत से जोड़ा था. 

कंपनी की ओर से कहा गया है कि पहले मीडिया और विश्व स्वास्थ्य संगठन के जरिए बच्चों की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हैं. तीन दशक से मेडिकल क्षेत्र में काम कर रहे हैं और ड्रग्स कंट्रोलर ऑफ इंडिया और हरियाणा सरकार के ड्रग्स कंट्रोलर के प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अलर्ट के बाद भारत सरकार ने भी इन दवाओं को लेकर जांच शुरू कर दी है. टेस्टिंग के लिए Maiden फार्मा के Drugs के सैंपल लिए गए हैं. सरकारी एजेंसियों ने 1 अक्टूबर, 3 अक्टूबर, 6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को सैंपल लिए हैं. देश की सेंट्रल और रीजनल ड्रग्स लैब में उसकी टेस्टिंग की जाएगी. 

कंपनी का कहना है कि प्रोडेक्ट्स निर्यात संबंधित अथॉरिटी से अप्रूवल है और भारत में किसी भी तरह का प्रोडेक्ट नहीं बेचा जाता.

साथ ही कंपनी ने कहा कि सेंट्र्ल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से सैंपल लिए जा चुके हैं, उसके नतीजे आने अभी बाकि हैं. सैंपल के रिजल्ट आने तक इससे ज्यादा सफाई देना ठीक नहीं है. 

बता दें, डब्ल्यूएचओ ने Promethazine Oral Solution, Kofexmalin Baby Cough Syrup, Makoff Baby Cough Syrup और Magrip N Cold Syrup इन चार प्रोडेक्ट्स को लेकर अलर्ट जारी किया है. भारत सरकार ने डब्ल्यूएचओ से इन प्रोडेक्ट्स से जुड़ी और जानकारी मांगी है.

Scroll to Top