ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बेटे को किसने मरवाया : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह बोले-जल्द बताऊंगा सबके नाम

चंडीगढ़ (मानवीय सोच) मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब 80 दिन बाद उनके पिता ने सनसनीखेज दावा किया है। मूसेवाला के पिता बलकार सिंह के मुताबिक उनके बेटे की हत्या के पीछे उनके ही कुछ करीबी दोस्त और नेता हैं। बलकार सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इन लोगों के नाम लोगों के सामने लाएंगे। गौरतलब है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह अकेले ही अपने वाहन से जा रहे थे। इस हत्या के बाद पंजाब में जमकर सियासत हुई थी।

उसकी सफलता और प्रसिद्धि से जलते थे
बलकार सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इसलिए मरवाया गया क्योंकि वह तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा था। उसने बहुत की कम समय में सफलता और प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। कुछ लोगों को यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सरकार को भी गुमराह किया। बलकार सिंह ने कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि मूसेवाला के कॅरियर के बड़े फैसले वह ही लें। लेकिन उसने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। वह लोग यह सब बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके चलते ही इन लोगों ने मेरे बेटे की हत्या करा दी।

मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब 80 दिन बाद उनके पिता ने सनसनीखेज दावा किया है। मूसेवाला के पिता बलकार सिंह के मुताबिक उनके बेटे की हत्या के पीछे उनके ही कुछ करीबी दोस्त और नेता हैं। बलकार सिंह ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इन लोगों के नाम लोगों के सामने लाएंगे। गौरतलब है कि मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वह अकेले ही अपने वाहन से जा रहे थे। इस हत्या के बाद पंजाब में जमकर सियासत हुई थी।

उसकी सफलता और प्रसिद्धि से जलते थे
बलकार सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इसलिए मरवाया गया क्योंकि वह तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा था। उसने बहुत की कम समय में सफलता और प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। कुछ लोगों को यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने सरकार को भी गुमराह किया। बलकार सिंह ने कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि मूसेवाला के कॅरियर के बड़े फैसले वह ही लें। लेकिन उसने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। वह लोग यह सब बर्दाश्त नहीं कर सके। इसके चलते ही इन लोगों ने मेरे बेटे की हत्या करा दी।

29 मई को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में सिंगर-पॉलिटिशियन सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा हटा ली थी। उनके साथ जीप में सवार चचेरे भाई और दोस्त भी इस हमले में घायल हुए थे। मूसेवाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंकित सिरसा ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि हमले के 15 मिनट के अंदर ही मूसेवाला की मौत हो गई थी। वहीं उनके शरीर से 19 गोलियां निकली थीं।

 

Scroll to Top