ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात में कौन और क्यों देगा AAP को वोट

दिल्ली (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दावा किया है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला उनकी ही पार्टी कर पाएगी। उन्होंने कांग्रेस को 13 फीसदी से भी कम वोट शेयर मिलने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि लोगों को अपना वोट बेकार नहीं करना चाहिए। आप संयोजक ने यह भी बताया कौन और क्यों उनकी पार्टी को वोट देने वाले हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि अब तक मजबूरी में लोग भाजपा या कांग्रेस को वोट करते रहे हैं, लेकिन इस बार ‘आप’ का विकल्प उनके पास है। 

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, ”जैसे जैसे गुजरात के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, हम देख रहे हैं कि कांग्रेस पूरी तरह ध्वस्त हो रही है। कांग्रेस को अब कोई भी वोट नहीं दे रहा है। दो किस्म के वोटर थे, एक वह जो कांग्रेस को वोट देते थे, क्योंकि वह बीजेपी से नफरत करते थे, बीजेपी को वोट नहीं देना चाहते थे। बीजेपी की 27 साल के कुशासन से तंग थे। दूसरा वह वोटर था जो बीजेपी को वोट नहीं देना चाहता लेकिन कांग्रेस से ज्यादा नफरत करता था। इसलिए मजबूरी में बीजेपी के पास जाता था। वह अब बीजेपी से हटकर आप को वोट दे रहा है और कांग्रेस का भी सारा वोट आप की तरफ शिफ्ट कर रहा है। 27 साल के कुशासन से जो लोग तंग आ गए हैं वह आप को वोट दे रहे हैं।” 

आप संयोजक ने एक बार फिर दावा किया कि कांग्रेस 5 से कम सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा, ”मेरा अनुमान है कि कांग्रेस का वोट शेयर 13 फीसदी से कम जाएगा और 4-5 सीटें आएंगी। मैं जनता से निवेदन करता हूं कि सीधा-सीधा मुकाबला भाजपा और आप में है। अभी भी कोई यदि कांग्रेस के कोई कांग्रेस को हार्जकोर वोटर बचे हैं तो वह अपना वोट खराब ना करें। वह अपना वोट आप को दें। आप एक नई उम्मीद दे रही है आपके लिए आपके बच्चों के लिए।”

Scroll to Top