पीएम मोदी के विरोध में पोस्‍टर लगाने पर क्‍यों दर्ज हुईं 138 FIR

नई दिल्‍ली: (मानवीय सोच)  किसी राजनीतिक पार्टी का दूसरी पार्टी के विरोध में पोस्‍टर लगाना आम बात है. कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच पोस्‍टर वार चलता रहा है. फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में देश की राजधानी में लगे पोस्‍टरों पर दिल्‍ली पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई क्‍यों की?  

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के मामले में 138 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली के कई हिस्सों में दीवारों और खंभों पर ऐसे पोस्टर चिपके पाए गए थे जिन पर“मोदी हटाओ, देश बचाओ” लिखा था. इन पोस्‍टरों पर मुद्रक (प्रिंटर) का नाम नहीं लिखा गया था. पुलिस ने दिल्‍ली के विभिन्‍न क्षेत्रों में चिपकाए गए लगभग 2000 पोस्‍टरों को हटाया है.

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने पुष्टि की कि पुलिस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टर चिपकाने के मामले में 100 से ज्‍यादा प्राथमिकी दर्ज की हैं. ये कार्रवाई प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की गई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *