ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली में पटाखा बैन से ‘फूट’ पड़ी बीजेपी; दिवाली और दशहरा पर ही क्यों?

दिल्ली   (मानवीय सोच)  दिवाली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदूषण का हवाला देते हुए पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को 1 जनवरी 2023 तक पूरी तरह बैन रखने की घोषण की है। अब इस पर सियासी शोर भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप सरकार से सवाल किया है कि आखिर  दिवाली और दशहरा पर ही क्यों बैन लगाया जा रहा है। ग्रीन पटाखों को अनुमति दिए जाने की भी मांग की गई है।

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने पूछा कि दिवाली और तशहरा त्योहार पर ही पटाखे बैन क्यों किए गए साथ ही ग्रीन पटाखों को अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा, ”एक बार फिर दिल्ली के CM अरविंद की नाकामी सामने आ गई। पलूशन रोकने के लिए तमाम दावे फेल? दिवाली दशहरा त्योहार पर ही पटाखे बैन क्यों? ग्रीन पटाखों को परमिशन है। नीरी ने ग्रीन पटाखों की खोज की है,जिस पर बैन नहीं होना चाहिए। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने भी पूर्णत: बैन को ठीक नहीं ठहराया।”

बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने लिखा, ”चलो जी गोपाल राय जी ने प्रदूषण की आड़ में सबसे आसान काम कर दिया। हिंदू पर्व दिवाली के पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया। पर मंत्री जी कृपया बताएं पंजाब में जलने वाली पराली को रोकने के लिए क्या काम किया?” कपिल मिश्रा ने लिखा, ”कोर्ट में साबित हो गया पटाखें पोल्यूशन का स्रोत नहीं। वैज्ञानिक रिपोर्ट्स में आ गया पटाखें पोल्यूशन का स्रोत नहीं। लेकिन जब केजरीवाल सरकार दिल्ली में प्रदूषण रोकने में फेल हो गयी तो सिर्फ़ पटाखों को बैन करके दिखावा क्यों? जनता ये बैन नहीं मानेगी।”

प्रदूषण का हवाला दे 1 जनवरी तक रोक
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को ट्वीट करे बताया कि राजधानी में पटाखों को पूरी तरह बैन किया गया है। उन्होंने प्रदूषण का हवाला और लोगों की जान बचाने की दलील दी। मंत्री ने कहा, ”दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, तांकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री/डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।”

Scroll to Top