ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार पर क्यों हमलावर हो गईं मोदी की मंत्री अनुप्रिया?

लखनऊ   (मानवीय सोच)   अपना दल सोने लाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अधिवेशन में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में यूपी सरकार पर हमलावर दिखीं। अनुप्रिया पटेल ने मंच से शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षण की अनियमितता को दूर करने का मुद्दा उठाया। यह पहला मौका नहीं था जब वह इस मुद्दे पर बोलीं हो। इससे पहले भी अनुप्रिया मामले को उठा चुकीं हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अनुप्रिया अपने वोट बैंक को साध रही हैं। वह पिछड़ों की नेता हैं इसलिए बार-बार पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने बात कर रही हैं।   

दरअसल, अनुप्रिया लखनऊ में आजयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में बोल रही थीं। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अपनी मां और बहन की ओर इशारा करते हुए कहा था कि विरोधी विरोध करते हैं तो चलता है, लेकिन जब अपने लोग ही विरोध करने लगते हैं तो अंदर से तकलीफ होती है और इस तकलीफ को मैं पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से ही झेल रही हूं। गौरतलब है कि अपना दल की स्थापना अनुप्रिया के पिता डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने की थी और 2009 में उनके निधन के बाद अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल ने पार्टी का नेतृत्व संभाला और अनुप्रिया पार्टी की महासचिव बनीं।  वर्ष 2012 में वह पहली बार वाराणसी के रोहनिया से विधायक चुनी गईं और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन किया।

मिर्जापुर से सांसद चुने जाने के बाद अनुप्रिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्रिपरिषद विस्तार में मंत्री बनने का मौका मिला और इसके बाद से ही मां-बेटी के बीच मनमुटाव शुरू हो गया।  वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अपना दल दोफाड़ हो गया। अनुप्रिया ने भाजपा गठबंधन से अपनी पार्टी का चुनाव लड़ा और विधानसभा में उनके नौ विधायक जीते।  वर्ष 2022 में भी भाजपा गठबंधन से उनके 12 विधायक चुनाव जीते और अनुप्रिया के नेतृत्व में पार्टी राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। निर्वाचन आयोग ने अपना दल एस को राज्‍य स्‍तरीय पार्टी का दर्जा दिया। 

Scroll to Top