ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पत्‍नी नाराज हो रही है…’ सर मुझे छुट्टी दे दें, स‍िपाही का लेटर वायरल

उत्‍तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  महाराजगंज जनपद में डायल 100 के एक सिपाही द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के नाम छुट्टी प्रार्थना पत्र इस वक्त खूब वायरल  हो रहा है. सिपाही ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से छुट्टी के लिए अधिकारियों से मार्मिक अपील की है. सिपाही ने अपने खत में लिखा है कि उसका गौना जल्दी में ही हुआ है और फोन करने पर पत्नी बार-बार फोन कट करके मां को फोन दे दे रही है. छुट्टी न मिलने से पत्नी नाराज है. इसके अलावा सिपाही ने अपने छुट्टी वाले लेटर में लिखा है कि उसने पत्नी से भतीजे के जन्मदिन पर आने का वादा किया है.

महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 के सिपाही गौरव चौधरी ने अपर पुलिस अधीक्षक के नाम एक लेटर भेजा है. जैसा लेटर में छुट्टी ना मिले से पत्नी के नाराज होने की बात लिखी गई है. इसके अलावा अपने दर्द को साझा करते हुए सिपाही ने लिखा है कि उसका जल्दी ही गौना हुआ है.

उसने लेटर में आगे ल‍िखा है क‍ि फोन करने पर पत्‍नी अपनी मां को फोन दे देती है और उसने अपने पत्नी से भतीजे के जन्मदिन पर आने का वादा किया है. इसलिए छुट्टी देने की मांग सिपाही द्वारा की गई है. हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिपाही द्वारा छुट्टी की मांग की गई थी. उसे छुट्टी दे दी गई है. जो भी पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र देता है उसकी छुट्टी मंजूर की जाती है.

सिपाही द्वारा छुट्टी प्रार्थना पत्र इस वक्त खूब वायरल हो रहा है. छुट्टी में पत्नी के जिक्र को लोग चटकारे मारकर पढ़ रहे है.

Scroll to Top