कानपुर (मानवीय सोच) हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार उस्मानपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। इससे पहले जब महिला खुदकुशी करने जा रही थी, तो पति ने कमरे से उसका वीडियो बना लिया। पति को वीडियो बनाता देख महिला फंदे से नीचे उतर आई और कुछ देर बाद वहीं पर फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हनुमंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
गुलमोहर विहार निवासी संजीव गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते है। पांच वर्ष पूर्व किदवई नगर निवासी शोभिता गुप्ता से विवाह हुआ था। दोनों की ढ़ाई वर्ष की एक बेटी है। संजीव के मुताबिक सोमवार को दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद शोभिता ने अंदर से कमरा बंद कर खुदकुशी का प्रयास किया।
