ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

क्या रविंद्र जडेजा भी होंगे भाजपा में शामिल?

गुजरात (मानवीय सोच)  विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी और भाजपा नेता रिवाबा जडेजा सोमवार को जामनगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान दौरान रिवाबा जहां पीले रंग की साड़ी पहने दिखीं तो वहीं उनके पति ने भगवा रंग का कुर्ता पहन रखा था। रविंद्र जडेजा के इस कुर्ते के रंग को देखकर उनके भी जल्द भाजपा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रिवाबा जडेजा को जामनगर (उत्तर) सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

इससे पहले रविंद्र जडेजा ने रविवार को भी जामनगर में अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के लिए प्रचार करते हुए के लोगों से रिवाबा को वोट देने की अपील की थी। जडेजा ने एक वीडियो ट्वीट कर जामनगर के लोगों और क्रिकेट प्रशंसकों से उनकी पत्नी को वोट देने की अपील की थी।

बता दें कि, सत्तारूढ़ दल भाजपा ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए जामनगर उत्तर से भारतीय क्रिकेटर और जामनगर के मूल निवासी रविद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को मैदान में उतारा है। रिवाबा राजनीति या चुनाव लड़ने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा का टिकट काट दिया है। 

गौरतलब है कि, गुजरात में राज्य विधानसभा की सभी 182 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

भाजपा पिछले 27 वर्षों से राज्य में सत्ता में है और इसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। हालांकि, कांग्रेस भी भाजपा सरकार को बेदखल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ चुनावी पैर आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। वर्तमान गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

Scroll to Top