ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केरल में ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाई बिरयानी खाने के बाद महिला की मौत

कासरगोड: (मानवीय सोच)  विषाक्त भोजन के संदिग्ध मामले में 20 वर्षीय एक युवती की कथित रूप से स्थानीय होटल से मंगाए गए बिरयानी की एक किस्म ‘कुझिमंथी’ के सेवन के बाद शनिवार को मृत्यु हो गई. पुलिस ने कहा कि पेरूंबाला निवासी अंजू श्रीपार्वती ने कुझिमंथी का सेवन किया था जिसे उसने 31 दिसंबर को कासरगोड में रोमांसिया नामक एक रेस्तरां से ऑनलाइन मंगाया था और उसके बाद उसका उपचार हो रहा था.

पुलिस ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘युवती के माता-पिता ने इस संबंध शिकायत की जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार हो रहा था जहां से उसे कर्नाटक के मंगलुरु में एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने घटना के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं. जॉर्ज ने पथनमथिट्टा में संवाददाताओं से कहा कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त को घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा कि विषाक्त भोजन के आरोपी होटलों का लाइसेंस खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसए) के तहत रद्द किया जाएगा.

इस हफ्ते की शुरुआत में कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में एक नर्स की कथित तौर पर कोझिकोड में एक भोजनालय से खाना खाने के बाद मौत हो गई थी.

Scroll to Top