चिनहट इलाके में चलती कार में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला बहराइच की रहने वाली है। वारदात वाले दिन वह अपने इंदिरानगर निवासी रिश्तेदार के घर आई थी। देर शाम को बहराइच जाने के लिए निकली थी। कमता तिराहे से उसे एक चार पहिया वाहन सवार ने मदद करने का आश्वासन दिया। सके बाद कार में बैठाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। पीड़िता के मुताबिक 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे महिला लखनऊ से बहराइच जाने के लिए निकली थी। बहराइच वापस जाने के लिए कामता चौराहा, नीलकंठ रेस्टोरेंट के पास खड़ी होकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। काफी देर इंतजार करने के बाद जब कोई गाड़ी नहीं मिली तो एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें बैठे व्यक्ति ने पूछा कहां जाना है, महिला ने बताया बहराइच। इस पर उसने बताया वह भी बहराइच जा रहा है। उसे छोड़ देगा कहकर गाड़ी में बैठा लिया। कामता से आगे मटियारी चौराहे पर पहुंचा था तभी देवा रोड की तरफ गाड़ी घुमा दी।
