ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जेल से छूटी महिला ने लखनऊ के युवक को हनी ट्रैप में फंसा 30 लाख वसूले

बांदा:  (मानवीय सोच)  यूपी के बांदा में एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने लखनऊ के एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाया और उससे धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए ऐंठ लिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसी महिला के शिकार एक सर्राफा व्यवसाई ने 7 महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। इसमें इस महिला को इसके प्रेमी के साथ पुलिस ने तब जेल भेजा था। इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महिला ने फेसबुक के जरिए युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। इसी दौरान महिला ने चालाकी से युवक के कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और फिर इसके बाद युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

हनी ट्रैप में फंसे इस युवक ने धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए अपने खाते से युवती के खाते में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि इसके बाद भी युवती लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। इससे से तंग होकर युवक ने शहर कोतवाली में 10 दिन पहले मुकदमा पंजीकृत कराया था। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की गई महिला राहिला बेगम शहर कोतवाली अंतर्गत जरैली कोठी मोहल्ले की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद महिला को तत्काल पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।

जेल से छुटने के बाद फिर हनी ट्रैप में फंसाया

7 मई 2022 को इसी महिला ने शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसाई शैलेश जडिया को हनी ट्रैप का शिकार बनाया था। महिला ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर शैलेश जडिया ने आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें महिला का नाम खोलते हुए उसके प्रेमी का जिक्र किया था। साथ ही यह भी बताया था कि इस महिला ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में राहिला बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत से छूट कर फिर बाहर आ गई और उसने लखनऊ निवासी युवक को अपना शिकार बनाया, जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका को जेल जाना पड़ा।

Scroll to Top