ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर महिला ने जूता

कोलकाता  (मानवीय सोच) पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता और कथित शिक्षक भर्ती घोटाले (School job scam)से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी  पर मंगलवार को कोलकाता के आमताला इलाके में एक महिला ने जूता फेंका. यह घटना उस समय हुई, जब प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) के अधिकारी उन्हें अपनी सुरक्षा में अस्पताल से बाहर लेकर आ रहे थे. हालांकि, जूता चटर्जी को नहीं लगा. घटना को अंजाम देने वाली अधेड़ उम्र की महिला शुभ्रा घोरुई ने बताया कि वह ईडी के छापे में चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से करीब 50 करोड़ रुपये की नकदी और गहने मिलने से नाराज थी. महिला ने कहा, ‘‘ मैं (पार्थ) चटर्जी को अपने जूतों से मारने आई थी. यह सोच नहीं सकती कि उसने एक के बाद एक अपार्टमेंट बनाए हैं और इतनी राशि जमा कर रखी है, जब लोग सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं. लोगों को धोखा देने के बाद वह वातानुकूलित कार में घूम रहे हैं. उन्हें रस्सी से बांधकर घसीटना चाहिए…मैं नंगे पांव घर जाऊंगी.”

शुभ्रा घोरुई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह केवल मेरा आक्रोश नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के लाखों लोगों का गुस्सा है.”इस घटना के बाद चटर्जी को ईडी के सुरक्षाकर्मी वाहन में बैठाकर अस्पताल परिसर से ले गए. महिला ने कहा, ‘‘मुझे खुशी होती, अगर जूता उन्हें लगता. मैं अपने जूते वापस लेकर नहीं जाऊंगी.”

गौरतलब है कि करोड़ों रुपये के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने चटर्जी और मुखर्जी को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था.चटर्जी को मंगलवार को ईडी अधिकारी चिकित्सा जांच के लिए जोका स्थित ईएसआई अस्पताल ले गए. इस दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी.चटर्जी गिरफ्तारी के समय पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री थे, जबकि कथित घोटाले के समय राज्य के शिक्षा मंत्री थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गिरफ्तारी के बाद चटर्जी को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया था.

 

Scroll to Top