यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में महिलाओं व नए उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन

उत्तर प्रदेश  : (मानवीय सोच)  कारोबार में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में पहली बार प्रस्तावित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हर जिले से चार उद्यमियों को शामिल किया जाएगा। इनमें दो महिला उद्यमियों को प्राथमिकता पर शामिल करने को कहा गया है।

राज्य सरकार इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन कर रही है। यह ट्रेड शो करीब 50 हजार वर्गमीटर के क्षेत्रफल में होगा। इसमें पिछले 3-4 वर्ष में अपना कारोबार शुरू करने वाले नए उद्यमियों व महिला उद्यमियों को रियायती दर पर भाग लेने का मौका मिलेगा।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शो में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) के माध्यम से 400 विदेशी खरीदार भी आमंत्रित किए जाएंगे। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेड शो हर वर्ष 21 से 25 सितंबर के बीच कराने पर भी सहमति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *