ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिना ‘महरम’ हज और उमरा जा सकेंगी महिलाएं ; ऐतिहासिक फैसला

(मानवीय सोच) सऊदी अरब  ने हज  पर जाने वाली महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. अरब न्यूज़ के अनुसार, सऊदी अरब के हज और उमरा समंत्री तौफिक बिन फवाज़ान अल राबियाह ने घोषणा की है कि सऊदी अरब में महिलाएं अब बिना महरम  , या कहें कि पुरुष अभिभावक के भी हज कर सकेंगी. यह घोषणा अन्य घोषणाओं के साथ काहिरा में मौजूद सऊदी के एक दूतावास की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई. इस कार्यक्रम में सऊदी के मिस्त्र में मौजूद राजूदत ओसामा बिन अहमद नुगाली और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. सऊदी अरब विज़न 2030 के अंतर्गत हाजियों को हज और उमरा के लिए यह सुविधाएं मुहैया करवाईं गईं हैं. 

हज और उमरा सेवा के सलाहकार अहमद सालेह हलाबी ने कहा कि अब महिलाएं बिना मरहम के किसी विश्वस्नीय महिला या सुरक्षित साथी के संग हज या उमरा पर जा सकती हैं. यही मालिकी और शफी के जानकारों का विचार है.” 

मिडिलईस्ट आई की खबर कहती है कि सऊदी ने ऐतिहासित फैसला लेते हुए महिलाओं को बिना “महरम” के हज और उमरा पर जाने देने की अनुमति दी है. सोमवार को की गई यह घोषणा पूरी दुनिया से आने वाले हाजियों पर लागू होगी. 

इस घोषणा से सऊदी अरब में लागू दशकों पुराना कानून खत्म हो गया है. हालांकि पहले भी बड़े समूह में हज या उमरा करने आने वाली महिलाओं को छूट दी जाती रही है.  

इस घोषणा के समय बताया गया कि मिस्त्र में अल-अज़हर अल शरीफ में मौजूद फतवा के सुपरवाइज़र अब्बास शोमैन ने पिछले मार्च में यह घोषणा की थी कि महिलाएं बिना किसी महरम के हज या उमरा जा सकती हैं.  
 
हज वार्षिक धार्मिक यात्रा होती है जिसे किसी भी मुसलमान को अपने जीवन में कम से कम से एक बार करना होता है. इसे इस्लाम का पांचवा स्तंभ माना गया है.  जबकि उमरा साल में किसी भी समय किया जा सकता है और इसकी अहमियत मुसलमानों के लिए हज से थोड़ा कम होती है.

Scroll to Top