ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आसाराम बापू की रिहाई की मांग को लेकर महिला संगठन सड़क पर उतरा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  संत आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल द्वारा 8 मार्च विश्व महिला दिवस के निमित्त विशाल धरना प्रदर्शन हुआ ।जिसमें भारी संख्या में बहने बैनर ,तख्तियां, पर्चों आदि के साथ सम्मिलित हुई। धरना दे रही बहनों ने बताया लोकहित में अपना पूरा जीवन अर्पित करने वाले संयम मूर्ति ऐसे महापुरुष को षड्यंत्र के तहत आरोप में फंसाया गया है ।इन आरोपों को सिद्ध करने के लिए न्यायालय के पास एक भी सीधा प्रमाण नहीं है ,फिर भी बापूजी को आजीवन कारावास की सजा दी गई है ।

इसी प्रकार एक अन्य सुनियोजित षड्यंत्र के तहत दूसरे केस में भी अहमदाबाद की एक महिला को मोहरा बनाकर बापूजी को झूठा फंसाया गया है जिसमे लड़कियों के अलग-अलग बयानों में अनेकों विसंगतियां होते हुए भी पिछले 10 वर्षों से पूज्य बापूजी अनेकों यातनाओं को सहते हुए प्रतीक्षारत हैं,लेकिन इस झूठे बनावटी केस में भी 86 वर्ष के निर्दोष संत को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई है। मात्र एक लड़की के झूठे आरोपों को सत्य मानकर देश-विदेश की लाखों करोड़ों महिलाओं की सच्ची आवाज को अनसुना किया जा रहा है,आखिर क्यों?

बहनों ने कहा कि विश्व की 4 प्राचीन संस्कृतियों में से केवल भारतीय संस्कृति अब तक जीवित रह पाई है। जिसका मूल कारण संस्कृति के आधार स्तंभ महापुरुष हैं लेकिन आज निर्दोष संस्कृति रक्षक संतो को अंधे कानूनों के तहत फसाया जा रहा है।धरना प्रदर्शन के पश्चात बहनों ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में निर्दोष संतों पर हो रहे षड्यंत्र की निंदा करते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत  आशारामजी बापू ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य किए हैं।

राष्ट्र व विश्व की उन्नति में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका है ,परंतु मैकाले शिक्षा पद्धति व पाश्चात्य अंधानुकरण से बहने भ्रमित हो रही है। अतः नारी को पुनः उसकी गौरवमई महिमा से अवगत कराने व उनके सर्वांगीण विकास हेतु महिला उत्थान मंडल निरंतर प्रयासरत है।जिस संत ने अपना पूरा जीवन संस्कृति रक्षा व समाज के संयम सदाचार के लिए अर्पित कर दिया,जिन्होंने मातृ पितृ पूजन दिवस, तुलसी पूजन दिवस, सर्वे भवंतु सुखिन:, वसुधैव कुटुंबकम जैसे उच्च आदर्शों को पुनर्जीवित किया। जिन से जुड़कर करोड़ों महिलाएं उन्नत हुई है ,वह सभी आज उनके समर्थन में खड़ी है पर बहनों की आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही। सोशल मीडिया पर बापू के समर्थन में जो टि्वटर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं, उन्हें भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

बापू की अनुपस्थिति के कारण उपरोक्त विश्वव्यापी सेवा कार्यों में अपूरणीय क्षति हो रही है अतः उन्हें शीघ्र सम्मान सहित रिहा किया जाए। 86 वर्षीय निर्दोष संत को 10 सालों से जेल में रखना भारत देश में एक शर्मनाक कृत्य है।देशभर में महिला उत्थान मंडल द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु चले स्व की ओर शिविरों का आयोजन, बेटी बचाओ ,तेजस्विनी अभियान, संस्कार सभाएं, दिव्य शिशु संस्कार अभियान ,निशुल्क चिकित्सा सेवा ,चल चिकित्सालय सेवा ,मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम, गौ संवर्धन व गरीबों में भंडारे जैसे समाज उत्थान के कार्य किए जाते हैं, जो कि संत  आसाराम जी बापू की प्रेरणा से चलाए जाते हैं। धरना प्रदर्शन में अर्चना ध्यानी,नीलम गावरी,नीता सक्सेना, ज्योति, अंशू सक्सेना, कीर्ती,रेनू मिश्रा,रेखा साहू,शीला सिंह,पूनम चावला,रानी, शिरोमणि,राधिका,विमला परमार,गरिमा मिश्रा, प्रीता शुक्ला आदि अनेकों बहने उपस्थित रहीं।

 

 

Scroll to Top