ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विश्व फेंफड़ा कैंसर दिवस: टीबी ही नहीं, कैंसर भी हो सकती है लंबी खांसी

आगरा (मानवीय सोच)  लंबे समय तक खांसी है। बलगम के साथ खून भी निकलने लगा है। आम तौर पर इसे टीबी के लक्षण माना जाता है। इस भुलावे में न रहिएगा। यह लंग कैंसर (फेंफड़ों का कैंसर) भी हो सकता है। इसलिए टीबी के साथ इसकी जांच भी करा लेना ठीक रहेगा। वरना फेंफड़ों का कैंसर मौत के मुंह तक ले जा सकता है। फेंफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान ही है।

लंबे समय तक बीड़ी, सिगरेट, चिलम, हुक्का पीने से तंबाकू के धुएं और दूसरे कार्सिनोजेन्स की वजह से जानलेवा रसायन फेफड़ों के संपर्क में आते हैं। इससे डीएनए में बदलाव हो जाता है। यही आगे चलकर फेफड़ों के कैंसर बनता है। कार्सिनोजेन्स के कारण सांस तंत्र को नुकसान पहुंचता है। फेंफड़ों का कैंसर बनने के बाद वापस आना मुश्किल हो जाता है। हां, शुरूआती स्टेज पर अगर इसका पता लग जाता है तो इलाज की सफलता का दर 70-80 प्रतिशत तक हो सकता है।

लंग कैंसर के शुरुआती लक्षण
– लगातार खांसी, वजन में कमी, भूख की कमी
– खून के साथ खांसी या जंग के रंग वाला बलगम
– सीने में दर्द- गहरी सांस लेने या खांसी होने पर बढ़ जाता है
– सांस लेने में दिक्कत, सामान्य तौर पर कमजोरी
– आवाज का बैठना, फेफड़ों के कैंसर के आम लक्षण
– बलगम में खून आना, बिना कारण के वजन कम होना
– सांस लेने में दिक्कत, भूख लगने में कमी
– समझी न जा सकने वाली, लंबे समय तक चलने वाली खांसी

पांच तरह के लंग कैंसर 
1. स्मॉल सेल कैंसर
2. नॉन-स्मॉल सेल कैंसर
3. एडेनोकार्सिनोमा
4. स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा
5. लार्ज सेल कार्सिनोमा

इस तरह हो सकती है जांच 
1. सीने का एक्स-रे
2. लो डोज सीटी
3. एचआरसीटी
4. पीईटी-सीटी
5. फेफड़ों की बायोप्सी (पुष्टि के लिए)

आखिरी स्टेज पर आते हैं मरीज 
वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ एसएनएमसी, डा. सुरभि मित्तल का कहना है कि इलाज में कैंसर सेल का प्रकार और उसकी स्टेज सबसे महत्वपूर्ण होती है। हमारे यहां एक महीने में इस तरह के सात से आठ मरीज आते हैं। दिक्कत यह कि सभी आखिरी स्टेज (चौथी) में आते हैं। ऐसे में उन्हें कीमोथेरेपी ही दी जा सकती है। उन्हें लंबे समय तक बचाए रखना मुश्किल होता है।

Scroll to Top