ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

8,600 साल पुरानी दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड

पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड खोज निकाला है। यह ब्रेड 8,600 साल पुरानी है, जो दक्षिणी तुर्किये के कोन्या प्रांत में एक पुरातात्विक स्थल कैटलहोयुक में मिली है। यह खोज 6600 ईसा पूर्व की है और ब्रैड कच्चे और फर्मेंटेंड हालत में पाया गया है।

काफी गोल और स्पंजी है ब्रेड

ब्रेड के अवशेष ‘मेकन 66’ नामक क्षेत्र में आंशिक रूप से नष्ट हुए ओवन के पास पाए गए, जो प्राचीन मिट्टी की ईंटों से बने घरों से घिरा हुआ था। तुर्किये के नेकमेट्टिन एर्बाकन यूनिवर्सिटी साइंस एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एप्लीकेशन सेंटर (बीआईटीएएम) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्रेड काफी गोल और स्पंजी है और विश्लेषण के माध्यम से इसकी पहचान की गई।

यह दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड है

दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड है। यह एक पाव रोटी का छोटा संस्करण है। इसके बीच में एक उंगली दबाई गई है, इसे पकाया नहीं गया है, लेकिन इसे फर्मेंटेंड किया गया है और अंदर के स्टार्च आज तक जीवित है। उन्होंने कहा कि आज तक इस तरह का कोई समान उदाहरण नहीं मिला है।

ब्रेड के भीतर स्टार्च के कण पाए गए

स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप से मिली तस्वीरों के मुताबिक, ब्रेड के भीतर स्टार्च के कण दिखाई दिए है। तुर्कीये में गाजियांटेप विश्वविद्यालय के बायोलॉजिस्ट सलीह कावाक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस खोज ने ब्रेड की प्रामाणिकता के बारे में हमारे संदेह को खत्म कर दिया है।

स्टडी में यह भी बताया गया कि ब्रेड बनाने के लिए आटे और पानी को मिलाया गया था, जिसे बाद में ओवन के पास तैयार किया गया था और संभवतः कुछ समय के लिए संग्रहीत किया गया था। कावाक ने कहा कि यह तुर्कीये और दुनिया के लिए एक रोमांचक खोज है।

Scroll to Top