वृद्ध महिला पर बिगड़ी आधी से भी कम उम्र के युवक की नियत, हैवानियत की हदें कीं पार

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) एटा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। निधौली कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ उसके बेटे से भी कम उम्र के युवक ने दुष्कर्म किया। वृद्धा चारा लेने के लिए नदी किनारे गई थी, तभी वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा के पुत्र ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपी की उम्र महज 22 साल

पीड़ित वृद्धा के पुत्र ने गांव के ही रंजीत कुमार (22) के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पांच मई को 65 वर्षीय मां गांव के पास ही ईशन नदी के किनारे बकरियों के लिए चारा लेने गई थी। सुबह करीब 10 बजे जब नदी किनारे पहुंची तो पहले से गांव का ही रंजीत मिला। उसने वृद्ध मां को घेर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध के दौरान वृद्धा को लगीं चोंटे 

इस दौरान वृद्धा ने विरोध किया, लेकिन वह कुछ भी न कर सकी। छटपटाने के दौरान वृद्धा के चोंटे भी लगी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *