ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माघ पूर्णिमा को ऐसे करें भगवान सत्यनारायण की पूजा

पूर्णिमा तिथि का हिंदुओं में अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह दिन श्री हरि विष्णु और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित है। यह माह में एक बार आती है। इस दिन विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान किए जाते हैं। इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी, 2024 दिन शनिवार यानी आज के दिन मनाई जा रही है।

माघ पूर्णिमा तिथि और पूजा मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि शुरुआत – 23 फरवरी 2024 – दोपहर 03:33 से
  • पूर्णिमा तिथि समापन – 24 फरवरी 2024 – शाम 05:49 बजे तक
  • पूजा मुहूर्त – 24 फरवरी – दोपहर 03:26 से 04:51 तक।

माघ पूर्णिमा का महत्व

हिन्दू धर्म में माघ पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा अति शुभ मानी जाती है। यही वजह है कि लोग इस दिन व्रत करके भगवान विष्णु और चंद्र देव का आशीर्वाद लेते हैं। साथ ही इस दिन को पूजा अनुष्ठान, हवन और यज्ञ करने के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यह तिथि पवित्र स्थानों पर जाने और गंगा नदी में स्नान करने के लिए समर्पित है।

माघ पूर्णिमा पर करें भगवान सत्यनारायण की पूजा

  • सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें।
  • एक लकड़ी की चौकी लें और उसमें भगवान विष्णु, सत्यनारायण और देवी लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • विधि अनुसार अभिषेक करें।
  • पीले वस्त्र और फूलों की माला चढ़ाएं।
  • भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीया जलाएं और तुलसी पत्र अर्पित करें।
  • पंचामृत और पंजीरी का भोग लगाएं।
  • पूजा मुहूर्त के अनुसार, सत्यनारायण भगवान की कथा पढ़ें।
  • अंत में सत्यनारायण भगवान की आरती करें।
  • सभी पूजा अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद व्रती अपना उपवास खोल सकते हैं।
Scroll to Top