ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीमा विवाद के बीच शी चिनफिंग ने PLA सैनिकों से की बात

बीजिंग  (मानवीय सोच)  पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एलएसी पर तैनात पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और तैयारियों का जायजा लिया।

सीमा की 24 घंटे निगरानी कर रहे सैनिक

चीनी राष्ट्रपति ने पीएलए मुख्यालय से शिनजियांग सैन्य कमान के तहत खंजराब में सीमा रक्षा स्थिति पर सैनिकों को संबोधित किया। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को चिनफिंग और सैनिकों बीच हुई बातचीत की जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया गया कि कॉल के दौरान चिनफिंग ने युद्ध की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसी बीच एक सैनिक ने जवाब दिया कि वो 24 घंटे सीमा की निगरानी कर रहे हैं।

पैंगोंग में हुई झड़प के बाद शुरू हुआ था गतिरोध

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग इलाके में 5 मई, 2020 को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गतिरोध शुरू हुआ था। जिसके बाद सीमा पर पहले वाली स्थिति को बहाल करने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच 17 दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है। हालांकि कुछ मुद्दों को लेकर अभी भी गतिरोध बना हुआ है। ऐसे में भारत ने जोर देते हुए कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए एलएसी पर शांति जरूरी है।

चिनफिंग ने सैनिकों से सीमा पर गश्त और प्रबंधन कार्यों से जुड़े सवाल पूछे। साथ ही सैनिकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें डटे रहने और नए योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। चीनी राष्ट्रपति पीएलए के कमांडर-एन-चीफ भी हैं। ऐसे में उन्होंने सैनिकों को दिए अपने संबोधन में हाल के वर्षों में क्षेत्र में हो रहे बदलाव के बारे में अपना विचार साझा किया।

Scroll to Top