लखनऊ-कानपुर समेत 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

लखनऊ : (मानवीय सोच) बिपरजॉय का असर दिखने लगा है। सोमवार सुबह गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश हुई। लखनऊ में सुबह और कानपुर देहात में दोपहर में बूंदाबांदी हुई। जबकि कई शहरों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने दोपहर 3:45 बजे लखनऊ समेत 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 30-35 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बुलंदशहर, मुरादाबाद, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव फर्रुखाबाद, रायबरेली, अमेठी, गौतमबुद्धनगर, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, बदायूं, शाहजहांपुर, औरैया, महोबा और बांदा में बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी की बात करें, तो कई जिलों में लोगों को आज भी हीटवेव का सामना करना पड़ेगा।

20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया, ”बिपरजॉय का असर पश्चिमी और पूर्वी यूपी के करीब 37 जिलों पर 48 घंटे तक रहेगा। हालांकि, हालात चिंताजनक नहीं हैं। साइक्लोन की वजह से मानसून भी तेजी से यूपी की ओर बढ़ रहा है। 20 जून से प्रदेश में दस्तक दे सकता है। घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। कानपुर में देर रात से घने बादल छाए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *