ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह ने फोन पर बीमार कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत की जानकारी ली

नई दिल्ली :  (मानवीय सोच)  स्टैंड-अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबियत को लेकर अस्पताल सूत्रों ने कहा कि उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ICU में वेंटीलेटर पर रखा गया है. राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था. 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava on Ventilator) के अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उनकी पत्नी को फोन किया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को लोकप्रिय कॉमेडियन के परिवार की मदद करने का भी निर्देश दिया है. राजू श्रीवास्तव को कल जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई.

रक्षा-मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि वे AIIMS के डाक्टरों के संपर्क में हैं.

राजू श्रीवास्तव देश के सबसे सफल स्टैंड-अप कॉमेडियन में से एक और टेलीविजन के छोटे पर्दे के लिए वो एक जाने-माने सितारे हैं. वे फिलहाल उत्तर प्रदेश की फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं. स्टैंड-अप कॉमेडी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” के पहले सीज़न में भाग लेने के बाद उन्हें पहली पहचान मिली

राजू श्रीवास्तव, जो 1980 के दशक के उत्तरार्ध से मनोरंजन उद्योग में सक्रिय हैं, “बाजीगर” और “मैंने प्यार किया” जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए हैं. उन्होंने बिग बॉस के तीसरे सीजन में भी हिस्सा लिया था.

Scroll to Top