ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में बढ़ा ई-बसों का बेड़ा, योगी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही राजधानी में ई-बसों का बेड़ा गुरुवार को बढ़ गया। इनमें से 34 राजधानी के चार रूटों पर चलेंगी, जिससे करीब 15 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। आठ बसें कानपुर में चलेंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की प्रदूषण से मुक्त परिवहन सेवा इस समय की मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी के साथ बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने में हमें सफलता प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के दो सबसे बड़े महानगरों लखनऊ और कानपुर के लिए 42 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने  दोनों नगर निकायों से जुड़े हुए सभी माननीय जनप्रतिनिधियों और वहां की जनता-जनार्दन का हृदय से अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी।

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि अभी लखनऊ के 22 मार्गों पर 105 ई-बसें चल रही हैं। इनसे रोजाना 35 से 40 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। अब बेड़े में 34 और ई-बसें शामिल हो जाने से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

नई बसों में गुरुवार से सफर किया जा सकेगा। इन्हें विराजखंड बस स्टैंड से पीजीआई वाया अहिमामऊ, लू-लू मॉल, तेलीबाग रूट पर चलाया जाना था, लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया है। इसकी जगह लखनऊ से नैमिष का रूट जोड़ा गया है।

Scroll to Top