डॉ. संजय निषाद

योगी सरकार ने मंत्री संजय निषाद पर बोला हमला कही ये बड़ी बात

प्रदेश सरकार में मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मोहम्मदपुर कटार गांव में वह शादी समारोह से निकल रहे थे। नाक से खून बहने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक उनका उपचार चला।

डॉ. संजय निषाद के बेटे और भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद, जिले के तीनों विधायक ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में डॉ. संजय निषाद, सांसद प्रवीण निषाद सहित सभी विधायक अस्पताल में ही कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए।

पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

पुलिस ने सोमवार की सुबह आठ बजे नामजद आरोपितों समेत कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपित हिरासत में भी लिए गए हैं। हमले के कारणों को लेकर पूछताछ चल रही है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की बात कही। मामले को लेकर लोग तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सांसद प्रवीण न‍िषाद ने कहा, मनबढ़ों ने मंत्री जी पर हमला किया है। यह विरोधियों की साजिश है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष के लोग घबराए हैं। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि घटना में शामिल मनबढ़ों पर हर हाल में कार्रवाई की जाए।

आठ आरोपितों के साथ ही कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना में जो भी शामिल है, उसे जेल भेजा जाएगा।- सत्यजीत गुप्ता, पुलिस अधीक्षक।