ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी सरकार ने जिलों को दिया निर्देश ; मंदिर और शक्तिपीठों में रामायण और दुर्गा सप्तशती का पाठ

लखनऊ: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के मंदिरों और शक्तिपीठों में रामायण और दुर्गा सप्तशती के पाठ के आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। सभी डीएम को इस प्रकार के आयोजन जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कराने की तैयारी की जा रही है। इस प्रकार के आयोजन के जरिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा संदेश देने की कोशिश की है।

पिछले दिनों में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति के जरिए भारतीय जनता पार्टी की हिंदुत्व वाली पिच पर आए हैं। मंदिरों में घूम रहे हैं। रामचरितमानस विवाद के बीच अखिलेश यादव ने हिंदुत्व पर भाजपा को घेरने की कोशिश की। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले योगी सरकार ने इस प्रकार के आयोजन के जरिए विपक्ष को अपने जाल में घेरने की कोशिश है।

रामायण और दुर्गा सप्तशती के मंदिरों और शक्तिपीठों में आयोजन की तैयारी की घोषणा से अब राजनीतिक माहौल भी गरमा सकता है। ऐसे में इसका विरोध करने वाले दलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, भाजपा इस प्रकार के आयोजन के जरिए सरकार की एक अलग उपलब्धि को लोगों के सामने लाएगी।

योगी सरकार ने जिला स्तर पर इस प्रकार के आयोजन के लिए एक लाख रुपए का फंड देने की घोषणा की है। रामनवमी के दिन मंदिरों में इस योजना के तहत अखंड रामायण पाठ कराने की तैयारी है। इसके अलावा शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती के आयोजन के जरिए क्षेत्र में भक्तिमय माहौल तैयार करने की तैयारी है। ब्लॉक स्तर पर मंदिरों को चिह्नित कर आयोजन के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि इसमें किसी प्रकार की कमी न रह पाए।

22 मार्च से शुरू हो रही है नवरात्रि

22 मार्च से चैत नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दौरान मंदिरों और शक्तिपीठों में कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी की गई है। रामायण और दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी तैयारी है। इन आयोजन के लिए सभी जिलों को एक-एक लाख रुपए का फंड दिया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों को 21 मार्च तक तैयारियों को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

तैयारी का जायजा लेंगे नोडल अधिकारी

नवरात्रि के मौके पर रामायण और दुर्गा सप्तशती के आयोजन के लिए दो नोडल अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला स्तर पर आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए हो रहे कार्यों पर वे नजर रखेंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रमों के आयोजन वाले मंदिरों के नाम, पता, तस्वीरें और मंदिर प्रबंध समिति से संपर्क के लिए नंबरों को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। नोडल अधिकारी जांच करेंगे कि कार्यक्रमों का आयोजन सही मायनों में हो रहा है या नहीं।

Scroll to Top